खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में गरजीं बंदूकें

नावानगर : थाना क्षेत्र का बुढ़ैला गांव रविवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. खेत जोतने को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ गये. वहीं, शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक पक्ष के लोगों द्वारा हवाई फायरिंग की गयी. दोनों पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. […]
नावानगर : थाना क्षेत्र का बुढ़ैला गांव रविवार की देर शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. खेत जोतने को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़ गये. वहीं, शक्ति प्रदर्शन करते हुए एक पक्ष के लोगों द्वारा हवाई फायरिंग की गयी. दोनों पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए नावानगर पीएचसी में लाया गया,
जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार संतोष राय खेत की जुताई के लिए भरत पांडेय के खेत से ट्रैक्टर ले जा रहे थे. इस दौरान भरत पांडेय के खेत में लगी खड़ी फसल बरबाद हो रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया. इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई. इसमें भरत पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, सुबोध तथा दूसरे पक्ष के संतोष राय, शैलेश राय, छोटक, महंत राय जख्मी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




