धनतेरस की खरीदारी प्रभात खबर के संग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Oct 2016 12:23 AM (IST)
विज्ञापन

मेगा बुकिंग कैंप में बाइक की बुकिंग कराते लोग. बक्सर : धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजारों में ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं. त्योहारों के इस मौसम में प्रभात खबर की ओर से शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिससे ग्राहक दिल खोल कर शॉपिंग कर रहे हैं. साथ ही प्रभात खबर की ओर […]
विज्ञापन
मेगा बुकिंग कैंप में बाइक की बुकिंग कराते लोग.
बक्सर : धनतेरस व दीपावली को लेकर बाजारों में ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं. त्योहारों के इस मौसम में प्रभात खबर की ओर से शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिससे ग्राहक दिल खोल कर शॉपिंग कर रहे हैं. साथ ही प्रभात खबर की ओर से गिफ्ट भी पा रहे हैं. शहर के प्रमुख एजेंसी एवं प्रतिष्ठान शॉपिंग फेस्टिवल में शामिल हैं, जहां ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं और गिफ्ट भी पा रहे हैं.
1999 रुपये की मासिक किस्त पर ले जाएं बाइक : शॉपिंग फेस्टिवल में शामिल कैलाश ऑटो सिंडिकेट के प्रोपराइटर अमित कुमार ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली को लेकर बजाज की ओर से 1999 रुपये की मासिक किस्त पर अपनी मनपसंद बजाज की कोई भी एक बाइक घर ले जा सकते हैं. वहीं, 25 अक्तूबर तक चल रहे मेगा कैंप द्वारा बुकिंग जारी है. मेगा बुकिंग कैंप द्वारा बुकिंग कराने पर एक हजार एक रुपये की छूट है. वहीं, प्रभात खबर की ओर से हो रहे शॉपिंग फेस्टिवल से ग्राहकों में उत्साह बढ़ा है.
गजेंद्र ह्यूम पाइप औद्योगिक क्षेत्र बक्सर के प्रोपराइटर पंकज अखौरी ने बताया कि दीवाली को लेकर घरों में टाइल्स सहित अन्य सामग्री लगायी जाती है. साथ ही शॉपिंग फेस्टिवल के कारण ग्राहकों में खरीदारी दोगुनी हो गयी है. उन्होंने बताया कि हमारे यहां आधुनिक टाइल्स सहित अन्य सामान उपलब्ध है.
धनतेरस को लेकर ट्रैक्टर की बुकिंग शुरू : शॉपिंग फेस्टिवल में शामिल सरस्वती ट्रैक्टर मेन रोड गोलंबर के प्रोपराइटर संजय मिश्रा ने कहा कि प्रभात खबर की ओर से शॉपिंग फेस्टिवल में ग्राहक दिल खोल कर शॉपिंग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर जगत में एक क्रांति है. अन्य ट्रैक्टरों के मुकाबले यह ट्रैक्टर किसानों और व्यवसायियों के हितों में बेहतर है. शॉपिंग फेस्टिवल में जहां ग्राहक इसका फायदा उठा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




