पांच लाख से छह घाट होंगे चकाचक

Published at :23 Oct 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लाख से छह घाट होंगे चकाचक

तैयारी. बैरिकेडिंग समेत पांच कार्यों के लिए विभाग ने निकाली निविदा विपत्र का क्रय 26 अक्तूबर की सुबह के साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक कर सकते हैं बक्सर : छठपूजा को लेकर नगर पर्षद ने कार्य शुरू कर दिया है. बक्सर छठ घाटों पर मिट्टी कटाई, घाट बनाना, बैरिकेडिंग, वाच टावर और […]

विज्ञापन

तैयारी. बैरिकेडिंग समेत पांच कार्यों के लिए विभाग ने निकाली निविदा

विपत्र का क्रय 26 अक्तूबर की सुबह के साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक कर सकते हैं
बक्सर : छठपूजा को लेकर नगर पर्षद ने कार्य शुरू कर दिया है. बक्सर छठ घाटों पर मिट्टी कटाई, घाट बनाना, बैरिकेडिंग, वाच टावर और तोरण द्वार बनाने के लिए नप ने निविदा निकाल दी है. विभाग ने इसके लिए कुल पांच लाख 63 हजार 965 रुपये की निविदा निकाली है. इस निविदा के माध्यम से कुल पांच कामों को कराया जायेगा, जिसके लिए अलग-अलग राशि निर्धारित है.
छठ घाटों पर बैरिकेडिंग के लिए दो लाख 28 हजार, घाटों पर बालू भराई एवं अस्थायी प्लेटफाॅर्म निर्माण कार्य के लिए एक लाख 89 हजार दो सौ, शहर के छह मुख्य स्थानों पर अस्थायी तोरण द्वार निर्माण कार्य के लिए 78 हजार चार सौ रुपये, गंगा किनारे स्थित रैंप पर जमा मिट्टी कटाव कार्य के लिए 34 हजार 6 सौ रुपये एवं सुमेश्वर स्थान घाट पर दो अस्थायी वाच टावर एवं कुछ भाग में बैरिकेडिंग कार्य के लिए 33 हजार 765 रुपये की निविदा निकाली गयी है.
निविदा प्राप्त करने के लिए निविदाकर्ता परिमाण विपत्र का क्रय 26 अक्तूबर की सुबह के साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक कर सकते हैं. विभाग 27 अक्तूबर को निविदा प्राप्त करेगा. तकनीकी बीड की निविदा 27 अक्तूबर को ही संवेदक या उनके द्वारा प्राधिकृत प्रतिनिधि के समक्ष खोली जायेगी. जबकि वित्तीय बीड सक्षम पदाधिकारी के द्वारा खोली जायेगी. विभाग ने बताया कि निविदा खोले जाने के पांच दिनों के अंदर कार्य को करना होगा.
इन घाटों का होगा कायाकल्प : निविदा के तहत बक्सर नगर पर्षद क्षेत्र के 26 घाटों का कायाकल्प होगा, जिसमें सती घाट, गोला घाट, रामरेखा घाट, नाथबाबा घाट, सिद्धनाथ घाट, पीपरा घाट, रानी घाट, फुआ घाट, सिपाही घाट, अांबेडकर घाट, पुराना जहाज घाट, कचहरी घाट एवं सुमेश्वर स्थान घाट समेत अन्य घाट शामिल हैं. इन घाटों पर रैंप बनाना, बैरिकेडिंग करने के अलावे कई काम शामिल हैं.
बाजार में भी दिखने लगी छठपूजा की तैयारी : वहीं, छठपूजा को लेकर बाजार में भी रौनक दिखने लगी है़ बांस के बने दउरा, मिट्टी के चूल्हे, कलसूप, आम की लकड़ी आदि जगह-जगह दिखने को मिलने लगा है़ वहीं, व्रती करनेवाले श्रद्धालु भी तैयारी में जुट गये हैं.
पांच दिनों के अंदर काम पूरा करना है
घाटों को सुदृढ़ रूप से बनाने के लिए निविदा आमंत्रित की जायेगी. इसके लिए 27 अक्तूबर को निविदा खोली जायेगी. निविदाकर्त्ता को कार्य पांच दिनों में करना है. छठपूजा में घाटों पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा.
अनिल कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन