बक्सर में क्षत-विक्षत अवस्था में महिला का शव मिला

Published at :23 Oct 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
बक्सर में क्षत-विक्षत अवस्था में महिला का शव मिला

हत्या कर साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को फेंका, हुई शिनाख्त बक्सर : बक्सर में शनिवार को क्षत-विक्षत अवस्था में एक विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया. शव से काफी दुर्गंध आ रही थी. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इक्कठा हो गयी. महिला की पहचान सिमरी थाना […]

विज्ञापन

हत्या कर साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को फेंका, हुई शिनाख्त

बक्सर : बक्सर में शनिवार को क्षत-विक्षत अवस्था में एक विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया. शव से काफी दुर्गंध आ रही थी. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ इक्कठा हो गयी. महिला की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राजू चौधरी की पत्नी दुर्गा देवी के रूप में हुई. हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को धनहा गांव के बधार में फेंक दिया गया था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि चार दिन पहले महिला की हत्या धारदार हथियार से मार कर की गयी है. साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को गांव से दूर खेत में फेंक दिया गया था. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतित होता है. हालांकि इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है
. महिला के ससुरालवाले भी फरार बताये जा रहे हैं, जिससे परिजनों पर भी हत्या की आशंका है. इधर, लोगों की बातों पर गौर करें तो, दुर्गा की हत्या के पीछे परिवार के लोगों का ही हाथ है. दुर्गा के पति का एक महिला से अवैध संबंध है, जिसको लेकर दोनों में आये दिन विवाद होते रहता था. इसी को लेकर दुर्गा की हत्या की गयी है.
अवैध संबंध के विरोध करने पर दुर्गा की हुई हत्या: डुमरांव . मृतका की शादी 12 वर्ष पूर्व सिमरी के गोपालपुर गांव निवासी ललन चौधरी के पुत्र राजू चौधरी के साथ हुई थी. मृतका के दो पुत्री व एक पुत्र है. तीन वर्षों से पति दूसरी लड़की से प्रेम करने लगा. प्रेम में पागल पति ने बराबर दुर्गा को प्रताड़ित कर मारपीट करता था. प्रेमिका की राह में रोड़ा बनी पत्नी की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया. लोगों के अनुसार प्रेमिका से पति ने शादी भी रचा ली है.
वहीं, गांववालों के अनुसार राजू की पत्नी दुर्गा करीब पांच दिनों से मोहल्ले में दिखाई नहीं दी है. पुलिस को भी शक है कि हत्या तीन चार दिन पूर्व की गयी है. बधार में शौच के लिए गए लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी. शव से बदबु निकल रहा था. पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और अनुसंधान में जुट गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन