तीसरी आंख की जद में आया बक्सर शहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Oct 2016 12:26 AM (IST)
विज्ञापन

कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे बक्सर : बक्सर शहर अब तीसरी आंख की जद में होगा. शहर के व्यस्त चौक-चौराहों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. इसके लिए अनुमंडल प्रशासन ने पहल करनी शुरू कर दी है. संदिग्धों पर 24 घंटे सीसी टीवी कैमरे से नजर रखी जायेगी. इसके […]
विज्ञापन
कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे
बक्सर : बक्सर शहर अब तीसरी आंख की जद में होगा. शहर के व्यस्त चौक-चौराहों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. इसके लिए अनुमंडल प्रशासन ने पहल करनी शुरू कर दी है. संदिग्धों पर 24 घंटे सीसी टीवी कैमरे से नजर रखी जायेगी. इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी पुलिस ऑफिस में बनाया गया है, जहां से सारी चीजों की मॉनिटरिंग की जायेगी. जैसे ही कोई भी संदिग्ध दिखा या वारदात हुई, तो इसकी सूचना संबंधित थाने को तुरंत दे दी जायेगी.
शनिवार को इसका शुभारंभ गोलंबर से हुआ, जहां चार स्थानों पर कैमरे लगाये गये. इसको लेकर पूरे दिन अनुमंडलाधिकारी एवं एएसपी शैशव कुमार लगे रहे. आनेवाले दिनों में वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर भी लगाया जायेगा. इस संबंध में एएसपी शैशव कुमार यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कई स्थलों का चयन किया गया है. जहां आनेवाले दिनों में लगा दिया जायेगा. सीसीटीवी कैमरा लगने के बाद सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




