सोलर घोटाले में गिरफ्तार हुआ पंचायत का सचिव

Published at :23 Oct 2016 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
सोलर घोटाले में गिरफ्तार हुआ पंचायत का सचिव

बक्सर : सोलर लाइट घोटाला मामले में पुलिस ने बसावकला पंचायत के पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सचिव पर 18 लाख रुपये गबन करने का मामला दर्ज है. पंचायत सचिव की गिरफ्तारी सिकरौल थाना क्षेत्र से शनिवार को हुई. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पंचायत सचिव जगलाल सिंह को जेल भेज दिया […]

विज्ञापन

बक्सर : सोलर लाइट घोटाला मामले में पुलिस ने बसावकला पंचायत के पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सचिव पर 18 लाख रुपये गबन करने का मामला दर्ज है. पंचायत सचिव की गिरफ्तारी सिकरौल थाना क्षेत्र से शनिवार को हुई. पूछताछ करने के बाद पुलिस ने पंचायत सचिव जगलाल सिंह को जेल भेज दिया गया.

जानकारी के मानक का बीना ख्याल रखे ही सोलर लाइट लगायी गयी थी. बेहतर लाइट की जगह लोकल कंपनी की सोलर लाइट लगा दी, जो कुछ ही दिनों में खराब हो गयीं. इसको लेकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की, जिसके बाद इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये.जांच के दौरान पंचायत राज पदाधिकारी ने जांच कि तो पता चला कि पंचायत में लगायी गयी सभी सोलर लाइट बेकर पड़ी है,जिसके बाद इन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.इसके बाद से ही पंचायत सचिव फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन