प्रेमी के साथ मिलकर पति के शरीर में लगायी आग

Published at :21 Oct 2016 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पति के शरीर में लगायी आग

जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी राजपुर : सात फेरे लेकर जीने मरने की कसमें खानेवाले गोविंद को क्या पता था कि उसकी पत्नी ही एक दिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर उस पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा देगी. बुधवार की देर रात कुमकुम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर […]

विज्ञापन

जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही छापेमारी

राजपुर : सात फेरे लेकर जीने मरने की कसमें खानेवाले गोविंद को क्या पता था कि उसकी पत्नी ही एक दिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर उस पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा देगी. बुधवार की देर रात कुमकुम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति गोविंद के शरीर पर तेल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया. घटना के बाद कुमकुम अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. घायलवस्था में गोविंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,
जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार राजपुर प्रखंड के पतेज गांव निवासी शिवपूजन सिंह के पुत्र गोविंद सिंह की शादी धनसोई थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी कुमकुम के साथ हुई थी. शादी के बाद पड़ोस के ही एक युवक से कुमकुम को प्रेम हो गया. इसे लेकर गोविंद के परिवारवालों ने कई बार आपत्ति भी जतायी.
परिवार की आर्थिक तंगी से उबारने के लिए गोविंद बक्सर में राज मिस्त्री का काम करता है. जबकि बड़ा भाई विजय हरियाणा में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है, जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए इन दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी स्थापित हो गये. इसके बाद कुमकुम और इसके प्रेमी सुरेश साह और उसका भाई रूपा ने मिल कर 14 अक्तूबर को बक्सर स्थित पुरानी कचहरी के पास गोविंद के आवास पर पहुंच कर उसकी पिटाई किये और केरोसिन छिड़क कर उसे मारने का प्रयास किये.
दोस्तों ने भरती कराया अस्पताल में : गोविंद को खोजते हुए उसके दोस्त जब घर पहुंचे, तो देखते ही भाग गये. इसके बाद बुरी तरह से जख्मी गोविंद को दोस्तों ने बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया. इस मामले को लेकर 19 अक्तूबर को बक्सर नगर थाने में पत्नी, प्रेमी और भाई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन