दो किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2016 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

इटाढी : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास छापेमारी कर पुलिस ने मंगलवार की रात दो किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये तस्करों में इटाढ़ी गांव निवासी सूर्य प्रसाद व मुकेश गोस्वामी शामिल हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर तस्कर गिरोह में शमिल अन्य लोगों को चिह्नित […]
विज्ञापन
इटाढी : इटाढ़ी थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास छापेमारी कर पुलिस ने मंगलवार की रात दो किलो गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये तस्करों में इटाढ़ी गांव निवासी सूर्य प्रसाद व मुकेश गोस्वामी शामिल हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर तस्कर गिरोह में शमिल अन्य लोगों को चिह्नित करते हुए गिरफ्तार करने में जुटी है.
थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करी के लिए गांजे की खेप लायी जा रही है. सूचना के आधार पर दुर्गा मंदिर के समीप छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि दोनों से गांजे की सप्लाइ करने व खरीदनेवालों के बारे में पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




