बक्सर में बंधन बैंक के कर्मी से एक लाख की लूट

बक्सर/नावानगर : कतिकनार पुल के पास सोमवार के देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की देर शाम बंधन बैंक के कर्मचारी से एक लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. सूचना मिलते ही डुमरांव के डीएसपी कमलापति सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इलाके […]
बक्सर/नावानगर : कतिकनार पुल के पास सोमवार के देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने सोमवार की देर शाम बंधन बैंक के कर्मचारी से एक लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गये. सूचना मिलते ही डुमरांव के डीएसपी कमलापति सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बंधन बैंक के कर्मचारी अमरजीत कुमार फील्ड से पैसा वसूल कर नावानगर लौट रहे थे.
इसी दौरान कतिकनार पुल के पास हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने कर्मी से एक लाख रुपये लूट लिये. इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. विदित हो कि पिछले वर्ष भी इस बैंक के कर्मचारी से 23 हजार रुपये की लूट की गयी थी. घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




