हथियारबंद अपराधियों ने की हजारों की लूट

Published at :17 Oct 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
हथियारबंद अपराधियों ने की हजारों की लूट

जांच में जुटी पुलिस बक्सर : जिले में अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था पर धता बताते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुरार थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के बल पर एक युवक से लूटपाट की. विरोध करने पर […]

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

बक्सर : जिले में अपराधियों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था पर धता बताते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुरार थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां हथियार बंद अपराधियों ने हथियार के बल पर एक युवक से लूटपाट की.

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी. यही नहीं अपराधियों ने उसकी बाइक भी लूट ली. सूचना मिलते ही पुलिस इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार नावानगर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी शिवशंकर तिवारी बाइक से अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान मुरार थाना के गिरिधर बरांव मोड़ के समीप हथियार बंद अपराधियों ने ओवरटेक कर हथियार के बल पर रोक कर लूटपाट की.

इस दौरान अपराधियों ने तीन हजार रुपये और बाइक लूट लिये. इसे लेकर स्थानीय थाने में युवक द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में लगी है. विदित हो कि कुछ दिन पूर्व इसी जगह पर चालक की हत्या कर अपराधियों ने वाहन लूट की घटना को अंजाम दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन