सदर अस्पताल में कल से 24 घंटे मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा

Published at :10 Jul 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में कल से 24 घंटे मिलेगी ऑपरेशन की सुविधा

कोशिश. प्रसूताओं को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर विशेषज्ञ चिकित्सकों की हो गयी है व्यवस्था बक्सर : सदर अस्पताल में अब 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी. इसकी तैयारी सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा कर ली गयी है. इसकी जानकारी देते हुए सदर अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार ने कहा कि 11 जुलाई से सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

कोशिश. प्रसूताओं को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर

विशेषज्ञ चिकित्सकों की हो गयी है व्यवस्था
बक्सर : सदर अस्पताल में अब 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी. इसकी तैयारी सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा कर ली गयी है. इसकी जानकारी देते हुए सदर अस्पताल प्रबंधक दुष्यंत कुमार ने कहा कि 11 जुलाई से सदर अस्पताल में आनेवाले जरूरतमंद प्रसव पीड़िता को ऑपरेशन की सुविधा चौबीस घंटे दी जायेगी. इस सेवा के लिए चिकित्सकों की व्यवस्था पूरी कर ली गयी है. बताते चलें कि इसके पहले 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा नहीं थी, जिस कारण मरीजों को निजी क्लिनिकों का सहारा लेना पड़ता था.
बदल रही सदर अस्पताल की तसवीर : जहां सदर अस्पताल में पहले कॉटन और बैंडेज की भी सुविधा नहीं थी. वहां अब सारी व्यवस्थाएं मौजूद रखी जा रहीं हैं. पहले की अपेक्षा डॉक्टरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. इस संबंध में सीएस डॉ ब्रज कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सदर अस्पताल कटिबद्ध है.
क्या कहते हैं सदर अस्पताल के प्रबंधक
सदर अस्पताल के प्रबंधक दुष्यंत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल आनेवाली महिला मरीजों को जहां सिजेरियन में सहूलियत होगी. वहीं पैसे भी खर्च नहीं होंगे. इसके साथ ही मरीजों का बेहतर इलाज भी होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन