गरीबों की हकमारी नहीं करेंगे बरदाश्त

Published at :09 Jul 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों की हकमारी नहीं करेंगे बरदाश्त

सांसद सीग्रीवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं लकड़ी नवीगंज : महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने नरहरपुर गांव में लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया. सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की. सांसद ने केंद्र […]

विज्ञापन
सांसद सीग्रीवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं
लकड़ी नवीगंज : महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने नरहरपुर गांव में लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया. सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.
सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा बीपीएल परिवार को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिये जाने की योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यदि इस योजना में किसी के द्वारा भी अनियमितता बरती गयी, तो वे दोषी की पहचान करा कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करायेंगे. गरीबों की हकमारी कतई बरदाश्त नहीं करेंगे. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, ब्रजेंद्र सिंह पप्पू, त्रिभुवन राम, जितेंद्र सिंह, शंभुनाथ सिंह, सीताराम महतो, कमलेश कुमार उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन