साढ़े तीन लाख बच्चे देंगे प्राथमिक व मध्य विद्यालय की तिमाही परीक्षा

वर्ष 2016 से पुन: शुरू हुआ परीक्षा का आयोजन बक्सर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब पूर्व की तरह प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी. विगत दो वर्षों से यह प्रक्रिया बिल्कुल ही ठप पड़ी थी, जिसके कारण छात्र-छात्राओं के योग्यता का बेहतर मूल्यांकन नहीं हो पा रहा […]
वर्ष 2016 से पुन: शुरू हुआ परीक्षा का आयोजन
बक्सर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब पूर्व की तरह प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी. विगत दो वर्षों से यह प्रक्रिया बिल्कुल ही ठप पड़ी थी, जिसके कारण छात्र-छात्राओं के योग्यता का बेहतर मूल्यांकन नहीं हो पा रहा था.
हालांकि मिशन गुणवत्ता के तहत कमजोर छात्रों को चिह्नित कर पढ़ाया जाता था. वर्ष 2016 से परीक्षा पुन: लिये जाने की घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं के योग्यता मूल्यांकन में सुधार के आसार दिख रहे हैं.
परीक्षा साल में तीन बार आयोजित होगी. त्रैमासिक, छमाही और फाइनल. त्रैमासिक परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में होनेवाला है. फिलहाल इस परीक्षा के लिए कोई निर्धारित तिथि की घोषणा नहीं हो पायी है. विभागीय सूत्रों के अनुसार त्रैमासिक परीक्षा को विद्यालय अपने सुविधानुसार लेंगे, जिसकी रिपोर्ट संबंधित बीआरसी कार्यालय को सौंपेंगे.
इसमें छात्रों को मार्क्स के अनुसार ग्रेड दिया जायेगा. छमाही परीक्षा का आयोजन एक ही समय में सभी विद्यालयों में आयोजित हो सकती है.
विभाग के अनुसार प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पढ़नेवाले करीब 3.50 लाख बच्चे हैं. परीक्षा आयोजन को लेकर इनमें काफी उत्साह देखा जा रहा है. पूर्व में परीक्षा नहीं होने से छात्रों से लेकर शिक्षकों में उत्साह की कमी थी. शिक्षक बताते हैं कि परीक्षा के आयोजन से छात्रों में काफी सुधार आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




