उत्पाद विभाग की छापेमारी में घर से बरामद हुई ताड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jun 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

चेतावनी देकर छोड़ा गया आरोपित को बक्सर : गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा सोहनीपट्टी के एक घर में छापेमारी कर लबनी में रखी ताड़ी को बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार एबवन उर्दू विद्यालय के बगल में मौजूद जगरनाथ चौधरी के आवासीय कैंपस में प्रतिबंध के बावजूद प्रतिदिन ताड़ी […]
विज्ञापन
चेतावनी देकर छोड़ा गया आरोपित को
बक्सर : गुरुवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा सोहनीपट्टी के एक घर में छापेमारी कर लबनी में रखी ताड़ी को बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार एबवन उर्दू विद्यालय के बगल में मौजूद जगरनाथ चौधरी के आवासीय कैंपस में प्रतिबंध के बावजूद प्रतिदिन ताड़ी चुआने और उसका इस्तेमाल करने की सूचना मिली थी. इस दौरान गुरुवार की सुबह उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गयी. वहां मौके पर कैंपस के अंदर एक दर्जन के लगभग ऊंचे-ऊंचे ताड़ और खजूर के पेड़ पाये गये. जिनसे ताड़ी चुआयी जाती थी.
वहीं, मौके पर लवनी में भरी ताड़ी भी बरामद की गयी. इस संबंध में गृहस्वामी जगरनाथ चौधरी ने बताया कि इसका कारोबार नहीं करता, बल्कि स्वयं पीने के लिए उतरवाता है. लिहाजा गृहस्वामी की अत्यधिक उम्र को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम द्वारा सख्त हिदायत देने के साथ ही मौके पर मौजूद ताड़ी को जमीन पर गिरा कर लबनी को तोड़ दिया गया
और भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी गयी. मामले में न तो कोई गिरफ्तारी की गयी है और न प्राथमिकी दर्ज की गयी है. टीम में उत्पाद निरीक्षक अस्मिता प्रीतम, अ.नि. उत्पाद विनोद कुमार और विजय कुमार के अलावा उत्पाद विभाग के सिपाही समेत कई सैप के जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




