गजधरा गांव में 40 घर जल कर राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

आपदा. 53 परिवार अगलगी से पीड़ित, दो दमकलों और चार निजी बोरिंग से बुझायी गयी आग बक्सर : बक्सर प्रखंड की सोनवर्षा पंचायत के गजधरा गांव में सोमवार की दोपहर हुई भीषण अगलगी में करीब 40 घर जल कर राख हो गये और पीडि़त परिवारों का आगजनी में कुछ नहीं बचा. अगलगी के बाद दो […]
विज्ञापन
आपदा. 53 परिवार अगलगी से पीड़ित, दो दमकलों और चार निजी बोरिंग से बुझायी गयी आग
बक्सर : बक्सर प्रखंड की सोनवर्षा पंचायत के गजधरा गांव में सोमवार की दोपहर हुई भीषण अगलगी में करीब 40 घर जल कर राख हो गये और पीडि़त परिवारों का आगजनी में कुछ नहीं बचा. अगलगी के बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी तथा चार स्थानीय लोगों के बोरिंग चला कर आग को बुझाया जा सका. पीडि़त परिवारों में ललन पांडेय, प्रहलाद कानू, बबन पांडेय, श्री हरिराजभर, शमा देवी, धुनि राजभर, गिलासी राजभर,
श्रीनिवास साह, ब्रह्मदेव ठाकुर, अभिषेक कुमार शंकर, सुमंत कुमार, अमर पांडेय, मनोरमा देवी समेत 53 परिवार पीडि़त हो गये हैं. अगलगी की घटना की सूचना जैसे ही मिली बक्सर सीओ अनीता भारती, अंचल निरीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिवेदी, बक्सर एसडीओ गौतम कुमार, बक्सर एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा, डीएसपी शैशव यादव, औद्योगिक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में लग गये और काफी घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. अग्नि से पीडि़त लोगों को राहत देने की घोषणा प्रशासनिक अधिकारियों ने की है. इस अग्निकांड में घर के अनाज, गहना, कपड़ा, बरतन आदि नकदी राशि भी जल कर राख हो गया.
आग लगने से दो घर जल कर राख : राजपुर. प्रखंड क्षेत्र के कैथहरकला पंचायत अंतर्गत खोरइठा गांव में रविवार की दोपहर एक बजे गांव के शिव मुनि यादव और मुनी यादव के घर में अचानक आग लगने से घर में रखा हुआ सारा सामान सहित मुनि यादव की भैंस बुरी तरह से झुलस गयी. इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोपहर के समय में सभी लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे.
इसी बीच कहीं से अचानक की चिनगारी घर में आ गयी और आग लग गयी. आग की लपटे देख कर आसपास के लोग हो हल्ला करने लगे. इसके बाद तुरंत गांव के ग्रामीण इकट्ठा हो गये और आसपास में मौजूद डीजल पंप सेट को चालू करके आग पर काबू पा लिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




