फरक्का एक्सप्रेस से टकरायी बाइक

Published at :05 Apr 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
फरक्का एक्सप्रेस से टकरायी बाइक

बाल-बाल बचे तीन युवक करीब 20 मिनट तक परिचालन रहा बाधित बक्सर : डाउन लाइन पर फरक्का एक्सप्रेस से एक मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गयी. ट्रेन को देखते ही मोटरसाइकिल सवार गाड़ी छोड़ कर भाग खड़ा हुआ जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. और दोनों युवकों की जान बच गयी. जबकि फरक्का एक्सप्रेस के इंजन […]

विज्ञापन

बाल-बाल बचे तीन युवक

करीब 20 मिनट तक परिचालन रहा बाधित
बक्सर : डाउन लाइन पर फरक्का एक्सप्रेस से एक मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गयी. ट्रेन को देखते ही मोटरसाइकिल सवार गाड़ी छोड़ कर भाग खड़ा हुआ जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. और दोनों युवकों की जान बच गयी. जबकि फरक्का एक्सप्रेस के इंजन में फंस कर गाड़ी दूर तक खिंची हुई चली गयी.
स्पीड कम रहने के कारण बड़ा हादसा टल गया. घटना 11 नंबर लख के पास घटी. जानकारी के अनुसार करीब 20 मिनट तक ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ. और फिर रेल कर्मियों ने इंजन में फंसे मोटरसाइकिल को बाहर निकाल लिया.
इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका. जानकारी के अनुसार डिसकवर बीआर 44 बी 4190 की मोटरसाइकिल पर तीन लोग जा रहे थे तभी रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय फरक्का एक्सप्रेस डाउन लाइन पर फरक्का एक्सप्रेस आ गयी. ट्रेन को नजदीक देखते ही तीनों भाग खड़े हुए और गाड़ी को छोड़ दिया. गाड़ी के हिस्से फरक्का एक्सप्रेस से टकरा कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. जिसे बाद में ग्रामीणों ने बाहर निकाला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन