चौसा प्रखंड में स्क्रूटनी के दौरान छह प्रत्याशियों का नामांकन रद्द,दो की उम्र 21 से कम

चौसा : चौसा प्रखंड में पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की हुई स्क्रूटनी के बाद छह प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द कर दिये गये. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 के तहत दूसरे चरण में चौसा प्रखंड में 28 अप्रैल को होनेवाले पंचायत चुनाव के लिए डिहरी पंचायत के वार्ड संख्या एक में पंच पद का अतिपिछड़ा […]
चौसा : चौसा प्रखंड में पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की हुई स्क्रूटनी के बाद छह प्रत्याशियों का नामांकन पत्र रद्द कर दिये गये. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2016 के तहत दूसरे चरण में चौसा प्रखंड में 28 अप्रैल को होनेवाले पंचायत चुनाव के लिए डिहरी पंचायत के वार्ड संख्या एक में पंच पद का अतिपिछड़ा आरक्षित सीट से अन्य पिछड़ा जाति के तपेश्वर सिंह के द्वारा दाखिल नामांकन रद्द कर दिया गया. वहीं,
जलीलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 में पंच पद से मतदाता सूची में 21 वर्ष पूरा नहीं होने पर कामेश्वर सिंह का नामांकन रद्द कर दिया. जबकि सिकरौल पंचायत के वार्ड संख्या चार में पंच पद से उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरौल की रसोइया रानी देवी द्वारा दाखिल नामांकन भी रद्द कर दिया गया है तथा रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार में अनुसूचित जाति की आरक्षित पंच पद की सीट से अन्य पिछड़ा वर्ग के गुप्तानाथ कमकर का दाखिल नामांकन रद्द कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




