जीरो टिलेज से करें गेंहू की बुआई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन

किसान पाठशाला का हुआ आयोजन केसठ : प्रखंड के दंगौली गांव में किसानों के लिए आत्मा द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आत्मा निदेशक रणवीर सिंह मौजूद थे. किसान पाठशाला में उपस्थित किसानों को कृषि वैज्ञानिक हरिगोविंद ने बताया कि जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई करने से कम लागत में अधिक उत्पादन […]
विज्ञापन
किसान पाठशाला का हुआ आयोजन
केसठ : प्रखंड के दंगौली गांव में किसानों के लिए आत्मा द्वारा किसान पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आत्मा निदेशक रणवीर सिंह मौजूद थे. किसान पाठशाला में उपस्थित किसानों को कृषि वैज्ञानिक हरिगोविंद ने बताया कि जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई करने से कम लागत में अधिक उत्पादन होगा, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा.
उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल में पानी की कमी होने और असंतुलित यूरिया के प्रयोग करने से कीटों का प्रकोप को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी और किसानों को साग-सब्जी की खेती करने का सुझाव दिया और सब्जी उत्पादन को लेकर कई टिप्स की जानकारी दी, ताकि किसानों को आर्थिक परेशानियों से जूझना न पड़े. उन्होंने कहा कि सब्जी की खेती किसानों के लिए फायदेमंद है और इससे नकद राशि प्राप्त हो जाती है. मौके पर कृषि समन्वयक शंकर दयाल, किसान सलाहकार रितेश कुमार,अमरेंद्र कुमार, किसान राम किंकर सिंह, धनीधर सिंह, विनोद सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




