समाज को खोखला कर रहा नशा : सुरेंद्र

Published at :05 Feb 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
समाज को खोखला कर रहा नशा : सुरेंद्र

बक्सर : एसोसिएशन ऑफ स्ट्डी एंड एक्शन की जिला इकाई के तत्वावधान में नदांव पंचायत में पंचायत भवन पर मद्य निषेध अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शराब से मुक्ति पर विचार-विमर्श किया गया.इसमें पंचायत के नवसाक्षर महिला-पुरुष, सामाजिक कार्यकर्ता, साक्षरता कर्मी, शिक्षक तथा प्रेरक एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरक उमेश […]

विज्ञापन

बक्सर : एसोसिएशन ऑफ स्ट्डी एंड एक्शन की जिला इकाई के तत्वावधान में नदांव पंचायत में पंचायत भवन पर मद्य निषेध अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शराब से मुक्ति पर विचार-विमर्श किया गया.इसमें पंचायत के नवसाक्षर महिला-पुरुष, सामाजिक कार्यकर्ता, साक्षरता कर्मी, शिक्षक तथा प्रेरक एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरक उमेश कुमार ने नशा मुक्ति अभियान गीत से की.

इसके बाद आशा के संयोजक सह केआरपी डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ने नयी उत्पाद नीति 2015 पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और कहा कि शराब की लत समाज को खोखला कर रहा है. घर और परिवार दोनों नशा के कारण बरबाद हो रहे हैं. मौके पर ग्रामीण उमाशंकर प्रसाद, उप मुखिया विजय नारायण शर्मा, शिवाजी, जगदीश प्रसाद, पूर्व प्रमुख राज नारायण सिंह ने शराब से मरनेवाले लोगों की व्यथा सुनायी, जिससे लोग नशा सेवन से परहेज करने में गुरेज न करें.

मौके पर एसआरजी अनिता यादव, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक रामजी प्रसाद, केआरपी लालसा कुमारी, मीना विश्वकर्मा, संजू श्रीवास्तव,सुनीता देवी आदि शामिल हुए. परिवर्तन सांस्कृतिक मंच तथा नवरंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने भी भागीदारी निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन