सेेना भरती में गये युवकों ने अप की ट्रेनों में की चेनपुलिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

हिमगिरि व लोकमान्य तिलक को कई जगहों पर रोका कई गाड़ियां रद्द रहने से यात्रियों को हुई फजीहत बक्सर : बुधवार को ट्रेन से सफर करना यात्रियों के लिए काफी कष्टदायक रहा. मुगलसराय की ओर जानेवाली ट्रेनों में दानापुर से सेना की भर्ती से वापस आ रहे छात्रों ने ट्रेनों में चेनपुलिंग कर ट्रेनों के […]
विज्ञापन
हिमगिरि व लोकमान्य तिलक को कई जगहों पर रोका
कई गाड़ियां रद्द रहने से यात्रियों को हुई फजीहत
बक्सर : बुधवार को ट्रेन से सफर करना यात्रियों के लिए काफी कष्टदायक रहा. मुगलसराय की ओर जानेवाली ट्रेनों में दानापुर से सेना की भर्ती से वापस आ रहे छात्रों ने ट्रेनों में चेनपुलिंग कर ट्रेनों के परिचालन को जगह-जगह बाधित किया. इस घटना में आरपीएफ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है़ दरअसल दानापुर में सेना की बहाली चल रही है,
जिसमें हजारों युवक भाग लेने के लिए बक्सर से पहुंचे थे. जब बुधवार की शाम बहाली खत्म हुई, तो युवकों की भारी भीड़ मुगलसराय की ओर जानेवाली ट्रेनों में सवार हो गयी और अपने सुविधा के अनुसार ये जगह-जगह ट्रेनों के परिचालन को चेनपुलिंग कर बाधित किये.
वहीं, कई ट्रेनें रद्द रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी और कई ट्रेनों में अपेक्षा से अधिक भीड़ यात्रियों की रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. मुगलसराय की ओर जानेवाली 12142 अप लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को छात्रों ने पटना से बक्सर आने के क्रम में दर्जनों बार चेनपुलिंग कर रोका. वहीं,हिमगिरि एक्सप्रेस ट्रेन में भी कई बार चेनपुलिंग की गयी, जिससे ट्रेन में सफर कर रहे दूर के यात्रियों को काफी परेशानी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




