इओयू ने जब्त की फर्जी मिलर की संपत्ति

Published at :13 Jan 2016 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
इओयू ने जब्त की फर्जी मिलर की संपत्ति

इओयू ने जब्त की फर्जी मिलर की संपत्तिपटना. इओयू ने बक्सर जिले में एक फर्जी मिलर का परदाफाश किया है. भारती राइस मिल का संचालन फर्जी तरीके से मनोज कुमार नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था. जांच में पता चला कि राइस मिल और उसके संचालक दोनों फर्जी हैं. हकीकत में बक्सर जिला के […]

विज्ञापन

इओयू ने जब्त की फर्जी मिलर की संपत्तिपटना. इओयू ने बक्सर जिले में एक फर्जी मिलर का परदाफाश किया है. भारती राइस मिल का संचालन फर्जी तरीके से मनोज कुमार नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था. जांच में पता चला कि राइस मिल और उसके संचालक दोनों फर्जी हैं. हकीकत में बक्सर जिला के ही नगर थाना क्षेत्र के सोमेश्वर स्थान निवासी रवि राय उर्फ रविशंकर राय फर्जी तरीके से इसका संचालन कर रहा था. इसने अपने नाम पर दो अन्य राइस मिलें भी ले रखा है. अभियुक्त ने कागज पर चल रहे राइस मिल के नाम पर सरकार का करोड़ों रुपये गबन कर लिया है. इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इओयू ने जिला के महदह गांव में रवि राय की 15.62 डिसमिल और अहरौली गांव में 10.62 डिसमिल जमीन को जब्त कर लिया. जांच में यह पाया गया है कि ये दोनों भूखंड गबन के रुपये से ही खरीदे गये हैं. हालांकि इस मामले में इओयू की तरफ से आगे की कार्रवाई अभी जारी है. अंतिम जांच के बाद कुछ अन्य जमीन या प्लॉट भी जब्त हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन