महिला के खाते से निकल गया 52 हजार रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2016 3:21 AM (IST)
विज्ञापन

साइबर अपराध की शिकार हुई महिला ब्रह्मपुर : प्रखंड के महुआर निवासी पूनम देवी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से साइबर अपराधियों ने 52 हजार रुपये की निकासी कर ली. पीड़िता पूनम देवी ने इस संबंध में ब्रह्मपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है़ पूनम देवी के अनुसार 10 जनवरी को एक फोन […]
विज्ञापन
साइबर अपराध की शिकार हुई महिला
ब्रह्मपुर : प्रखंड के महुआर निवासी पूनम देवी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से साइबर अपराधियों ने 52 हजार रुपये की निकासी कर ली. पीड़िता पूनम देवी ने इस संबंध में ब्रह्मपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है़ पूनम देवी के अनुसार 10 जनवरी को एक फोन आया, जो अपने को बैंक अधिकारी बता रहा था और बैंक एकाउंट का रिन्यूवल करने के नाम पर बैंक एकाउंट और एटीएम पीन नंबर की जानकारी लिया़ .
इसके बाद खाते में जमा 52 हजार रुपये की निकासी नौ बार में आॅनलाइन खरीदारी करके उड़ा निकाल लिया. मंगलवार को जब महिला बैंक में रुपये निकालने गयी, तो उसके खाते से 52 हजार रुपये की निकासी की सूचना मिली, तो उसके होश उड़ गये़ इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी अजय प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया की लोगों में जानकारी के आभाव में इस तरह की घटनाएं आम हो गयी हैं, ऐसी कोई भी सूचना बैंक नहीं मांगती है, लेकिन सुदुर देहात के लोगों में इसकी जानकारी नहीं है़ बैंक प्रबंधक से सहयोग से पैसे व अपराधी को पकड़ने की कोशिश की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




