संघमित्रा के गुजरने के बाद चटकी पटरी

Published at :13 Jan 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
संघमित्रा के गुजरने के बाद चटकी पटरी

बक्सर : दिलदारनगर-दरौली स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह पटना की ओर जानेवाली संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद अचानक पटरी चटक गयी, जिससे एक बडा हादसा टल गया.आनन-फानन में रेलवे के अधिकारियों ने चटकी पटरी को दुरुस्त करा कर परिचालन को बहाल किया. हालांकि इस दौरान डाउन परिचालन बाधित नहीं हुई. जानकारी के […]

विज्ञापन

बक्सर : दिलदारनगर-दरौली स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह पटना की ओर जानेवाली संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद अचानक पटरी चटक गयी, जिससे एक बडा हादसा टल गया.आनन-फानन में रेलवे के अधिकारियों ने चटकी पटरी को दुरुस्त करा कर परिचालन को बहाल किया. हालांकि इस दौरान डाउन परिचालन बाधित नहीं हुई. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक की गश्ती पर रेलकर्मी निकले हुए थे.रेलकर्मी ट्रैक की बारीकी से जांच कर रहे थे,

तभी उन्हें दिलदारनगर और दरौली स्टेशन के बीच पटना की ओर जानेवाला रेलवे ट्रैक चटकी हुई थी.चटकी पटरी को देखते ही रेलकर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय कंट्रोल रूम को दी,जिसके बाद बिना समय गवाये डाउन का परिचालन को ठप कर दिया गया.जब रेलकर्मियों को चटकी पटरी की खबर मिली, ठीक उससे थोडी देर पहले 12295 डाउन संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन इसी ट्रैक से गुजरी थी. शुक्र रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ.

लगभग आधा घंटा के बाद चटकी पटरी में क्लैम्पू लगा कर ट्रैक को दुरुस्त किया गया, जिसके बाद फिर से डाउन परिचालन को शुरू किया गया. बक्सर के स्टेशन मास्टर एमके पांडेय ने बताया कि अक्सर ठंड के मौसम में पटरी चटक जाती है.इसे लेकर ट्रैक पर विशेष नजर रखी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन