लापरवाही पर चौसा पीएचसी के लिपिक का वेतन बंद

चौसा/राजपुर : डीएम रमण कुमार के औचक निरीक्षण में चौसा पीएचसी में कई गड़बड़ियां मिलीं. इस पर डीएम ने लिपिक का वेतन बंद करने का निर्देश दिया. मंगलवार को डीएम के द्वारा यादव मोड स्थित चौसा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान कर्मियों की उपस्थिति पंजी, लैब, एक्स-रे रूम आदि का निरीक्षण किया […]
चौसा/राजपुर : डीएम रमण कुमार के औचक निरीक्षण में चौसा पीएचसी में कई गड़बड़ियां मिलीं. इस पर डीएम ने लिपिक का वेतन बंद करने का निर्देश दिया. मंगलवार को डीएम के द्वारा यादव मोड स्थित चौसा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान कर्मियों की उपस्थिति पंजी, लैब, एक्स-रे रूम आदि का निरीक्षण किया गया.
इसके बाद प्रसव उपरांत मिलनी वाली चौदह सौ रुपये का चेक लेने पहुंची उषा देवी और सिकरौल की सुनिता देवी से डीएम ने पूछताछ की, जिसमें पीड़ितों ने बताया कि इस सहायता राशि के लिए दो माह से चक्कर लगा रहे हैं. इस पर स्वास्थ्य प्रबंधक को शीघ्र चेक देने का निर्देश देते हुए कार्यकलाप में सुधार लाने की नसीहत दी.
बगैर ड्रेस में पीएचसी में पहुंची सिकरौल पंचायत की आशा शकुंतला देवी को भी कड़ी फट कार लगायी और कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में बिचौलिये कतई बरदाश्त नहीं किये जायेंगे. करीब बीस मिनट तक डीएम के रहने पर केंद्र के कर्मियों में हडकंप मचा रहा. स्वास्थ्य केंद्र से निकलने के समय मुख्य गेट पर खड़ी सिकरौल की बिंदा देवी को देख कर डीएम ने गाड़ी रोक दी और उनकी गोद में शिशु को देख पूछा की क्यों आयी हैं, उसने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र लेने, जिसके के लिए पचास रुपये मांगे जा रहे हैं.
उक्त शिकायत पर तमतमाये डीएम ने पुन: पीएचसी में जाकर कहा कि तुरंत जन्म प्रमाण पत्र दो और अब इसकी शिकायत मिली, तो खैर नहीं. पीएचसी के लिपिक कुंदन कुमार झा पर शो कॉज करते हुए अगले आदेश तक वेतन बंद करने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही समय पर लाभ लाभुकों को मिलना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




