हेलमेट नहीं पहननेवालों पर हुई कार्रवाई

Published at :13 Jan 2016 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
हेलमेट नहीं पहननेवालों पर हुई कार्रवाई

बक्सर : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहनों की जांच मंगलवार को भी जारी रहा.इसके तहत जिले भर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गयी. जिला मुख्यालय पर अभियान के दूसरे दिन अधिकारी व सम्मानित नागरिकों ने लोगों को गुलाब का फूल थमा कर गांधीगिरी का पाठ पढ़ाया, ताकि लोग हेलमेट पहनना शुरू […]

विज्ञापन

बक्सर : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत वाहनों की जांच मंगलवार को भी जारी रहा.इसके तहत जिले भर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गयी. जिला मुख्यालय पर अभियान के दूसरे दिन अधिकारी व सम्मानित नागरिकों ने लोगों को गुलाब का फूल थमा कर गांधीगिरी का पाठ पढ़ाया, ताकि लोग हेलमेट पहनना शुरू कर दें.

शहर के गोलंबर स्थित कैलाश ऑटो के समक्ष वाहन चेकिंग में एजेंसी के प्रोपराइटर अमित कुमार सिंह, परिवहन अधिकारी ने वाहनचालकों को गुलाब का फूल देकर हेलमेट पहनने की नसीहत दी और साथ ही परिवहन अधिकारी ने बताया कि बिना हेलमेट के चलने पर जुर्माना लगाया जायेगा. अधिकारी ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना, वाहनचालक के लिए सुरक्षित रहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन