एनएच 84 पर जिच बरकरार

बक्सर : बक्सर-भोजपुर व पटना जिले से जुड़ी एनएच 84 के जीर्णोद्धार के लिए भूमि अधिग्रहण, तो किया जा चुका है, मगर राज्य सरकार और राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण द्वारा भूमि पर कब्जा नहीं हो पाया है. क्योंकि जिन किसानों की जमीनें सड़क की चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित की गयी हैं. उन किसानों में से […]
बक्सर : बक्सर-भोजपुर व पटना जिले से जुड़ी एनएच 84 के जीर्णोद्धार के लिए भूमि अधिग्रहण, तो किया जा चुका है, मगर राज्य सरकार और राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण द्वारा भूमि पर कब्जा नहीं हो पाया है. क्योंकि जिन किसानों की जमीनें सड़क की चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित की गयी हैं. उन किसानों में से अधिकांश किसानों ने अभी तक मुआवजे के पैसे नहीं लिये हैं.
सिर्फ बक्सर जिले में 138.524 हेक्टेयर भूमि अर्जित की गयी है, जो बक्सर, ब्रह्मपुर, डुमरांव और सिमरी प्रखंडों से जुड़े 42 गांवों की जमीन है. जिले के करीब सात हजार किसानों की जमीनें सरकार एनएच 84 के लिए लेना चाहती है. जिला भू-अर्जन विभाग ने हाल ही में 12 कैंप विभिन्न क्षेत्रों में कर चुका है, जिसमें ढाई करोड़ रुपये की राशि किसानों को दी जा चुकी है.
पहले चार कैंप देवकुली, नुआंव, पुराना भोजपुर और दल सागर में लगाये गये. जबकि शेष आठ कैंप ब्रह्मपुर, गरहथाखुर्द, चौकिया, राजगढ़, चुरामनपुर व पुराना भोजपुर में लगाये गये. अब तक लगाये गये शिविरों में 930 किसानों के बीच 26 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है, लेकिन शेष किसान चौगुना राशि की मांग को लेकर मुआवजा लेने से इनकार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




