छोटू मिश्रा के घर कुर्की के लिए आज मिलेगा कोर्ट से आदेश

Published at :11 Jan 2016 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
छोटू मिश्रा के घर कुर्की के लिए आज मिलेगा कोर्ट से आदेश

कुर्की का आदेश मिलते ही पुलिस करेगी तामील पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में शामिल है छोटू बक्सर : चुरामनपुर पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर पांडेय उर्फ झम्मन पांडेय की हत्या में शामिल छोटू मिश्रा की गिरफ्तारी पुलिस अब तक नहीं कर पायी है और वह फरार चल रहा है. उसके पिता से हालांकि पुलिस लगातार दबाव बना कर […]

विज्ञापन

कुर्की का आदेश मिलते ही पुलिस करेगी तामील

पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में शामिल है छोटू
बक्सर : चुरामनपुर पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर पांडेय उर्फ झम्मन पांडेय की हत्या में शामिल छोटू मिश्रा की गिरफ्तारी पुलिस अब तक नहीं कर पायी है और वह फरार चल रहा है. उसके पिता से हालांकि पुलिस लगातार दबाव बना कर पूछताछ कर रही है, मगर छोटू मिश्रा का कोई अता पता नहीं चल पा रहा है. डीएसपी शैशव यादव ने बताया कि औद्योगिक थाने की पुलिस ने उसके नाम का वारंट ले लिया है और कुर्की-जब्ती करने की अर्जी भी दायर कर दी है. उन्होंने बताया कि सोमवार को कुर्की-जब्ती का निर्देश न्यायालय से मिलते ही उसके घर की कुर्की-जब्ती की जायेगी.
उन्होंने बताया कि हत्याकांड में नामजद पांच आरोपितों में से सिर्फ छोटू मिश्रा ही पुलिस की पकड़ से बाहर है. शेष चारों नामजद आरोपित जेल में हैं. बता दें कि पैक्स अध्यक्ष की हत्या औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर में एक पान की दुकान पर दो बाइक सवार हथियारबंद अपरािधयों ने चार जनवरी को नजदीक से गोली मार कर कर दी थी़ पुलिस इस मामले में अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन