मकर संक्रांति पर होगी पतंगबाजी

बक्सर : अन्य जगहों की तरह बक्सर में भी मकर संक्रांति के अवसर पर नगर स्थित सेंट्रल जेल के पास त्रिमुहानी के गंगा रेत पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जहां एक दिवसीय तरंग कार्यक्रम में पतंगबाजी का आयोजन किया जायेगा. आयोजन में सबसे आकर्षक पतंग एवं पतंग उड़ाने व काटने में अव्वल […]
बक्सर : अन्य जगहों की तरह बक्सर में भी मकर संक्रांति के अवसर पर नगर स्थित सेंट्रल जेल के पास त्रिमुहानी के गंगा रेत पर जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जहां एक दिवसीय तरंग कार्यक्रम में पतंगबाजी का आयोजन किया जायेगा. आयोजन में सबसे आकर्षक पतंग एवं पतंग उड़ाने व काटने में अव्वल पतंगबाज को सम्मानित किया जायेगा.
नये साल में नौ को उच्च विद्यालय के प्रांगण में बक्सर एवं डुमरांव की व्यवस्था की सुदृढ़ीकरण पर सिविल सोसाइटी के लोगों के साथ विचार-विमर्श किया जायेगा. इसमें नगर के सभी समाज के लोगों यथा चिकित्सक, व्यवसायी, निवासी, चयनित जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा. उनके व्यवस्था पर सुझाये गये विचारों को भी शामिल किया जायेगा. साथ ही गणतंत्र दिवस को सभी प्रखंडों में कार्यक्रम मनाने का निर्देश दिया गया.
जिले में महर्षि विश्वामित्र महोत्सव के साथ ब्रह्मपुर में ब्रह्मपुर महोत्सव मनाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है. इसके लिए सरकार द्वारा राशि भी निर्धारित कर दी गयी है. उक्त बातें जिलाधिकारी रमण कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहीं.वहीं, इंटर व मैट्रिक परीक्षा को लेकर भी डीएम ने चर्चा की और कहा, हर हाल में परीक्षाएं कदाचारमुक्त होनी चाहिए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




