चाटधारी किसान वन विभाग के खिलाफ करेंगे विरोध

Published at :08 Jan 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
चाटधारी किसान वन विभाग के खिलाफ करेंगे विरोध

केसठ : प्रखंड के नया बाजार स्थित मां भवानी मंदिर के परिसर में गुरुवार को शाहाबाद परिक्षेत्र चाटधारी आसामी संघर्ष समिति अंचल केसठ के किसानों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता एनुल हक अंसारी ने की. बैठक में चाटधारी किसानों ने वन विभाग द्वारा चाट की जमीन पर पौधे लगाने के लिए चिह्नित किये जाने […]

विज्ञापन

केसठ : प्रखंड के नया बाजार स्थित मां भवानी मंदिर के परिसर में गुरुवार को शाहाबाद परिक्षेत्र चाटधारी आसामी संघर्ष समिति अंचल केसठ के किसानों ने बैठक की. बैठक की अध्यक्षता एनुल हक अंसारी ने की. बैठक में चाटधारी किसानों ने वन विभाग द्वारा चाट की जमीन पर पौधे लगाने के लिए चिह्नित किये जाने पर विरोध किया है.

और किसानों ने निर्णय लिया कि इसका हर तरह से विरोध किया जायेगा. किसानों का कहना है कि हाइकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद वन विभाग पौधे लगा कर आदेश का अवहेलना कर रहा है, जिसको लेकर स्थानीय विधायक ददन सिंह यादव उर्फ ददन पहलवान को एक ज्ञापन दिया जायेगा.

बैठक में उपस्थित किसानों का कहना है कि हाइकोर्ट ने फैसला दिया है कि किसी की दखल नहीं होगी और किसी प्रकार का कार्य भी बंद रहेगा. बैठक में सुदर्शन पासवान, धनंजय यादव, सुनील दत्त, इस्माइल आजाद, मुखलाल धोबी, जग नारायण राम, गुप्तेश्वर कुमार आदि शामिल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन