पैक्स अध्यक्ष की हत्या में मुखियापति समेत पांच नामजद

Published at :07 Jan 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्ष की हत्या में मुखियापति समेत पांच नामजद

बक्सर : चुरामनपुर पैक्स अध्यक्ष की हत्या के मामले में उनके भाई धनजी पांडेय ने औद्योगिक थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद किया गया है. नामजद लोगों में चुरामनपुर पंचायत की मुखियापति शिवजी पांडेय, घनश्याम पांडेय, सीटू पांडेय, छोटू मिश्रा और लट्टू पांडेय शामिल हैं. लट्टू पांडेय […]

विज्ञापन

बक्सर : चुरामनपुर पैक्स अध्यक्ष की हत्या के मामले में उनके भाई धनजी पांडेय ने औद्योगिक थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद किया गया है. नामजद लोगों में चुरामनपुर पंचायत की मुखियापति शिवजी पांडेय, घनश्याम पांडेय, सीटू पांडेय, छोटू मिश्रा और लट्टू पांडेय शामिल हैं. लट्टू पांडेय रामोबरिया का रहनेवाला है. जबकि अन्य चारों नामजद चुरामनपुर के ही रहनेवाले हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है. डीएसपी शैशव यादव के अनुसार सभी आरोपितों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है. उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद शिवजी पांडेय घर का ताला बंद कर परिवार समेत फरार हो गया है, जिसके कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका. जबकि घटना के बाद उग्र भीड़ भी उसके घर पर पहुंच गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन