सदर अस्पताल में अब रोज मिलेगी एंबुलेंस की सेवा

बक्सर : सदर अस्पताल में इन दिनों एंबुलेंस की सेवाएं समाप्त है. इससे सक्रिय हुए निजी एंबुलेंस सेवादाताओं द्वारा मरीजों के परिजनों का शोषण जारी हो गया है. इसको देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस की सेवाएं रोस्टर बना कर आठ बजे से दूसरे दिन आठ बजे सुबह तक लेने […]
बक्सर : सदर अस्पताल में इन दिनों एंबुलेंस की सेवाएं समाप्त है. इससे सक्रिय हुए निजी एंबुलेंस सेवादाताओं द्वारा मरीजों के परिजनों का शोषण जारी हो गया है. इसको देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस की सेवाएं रोस्टर बना कर आठ बजे से दूसरे दिन आठ बजे सुबह तक लेने का निर्णय लिया गया.
अब सदर अस्पताल में एक एंबुलेंस की सेवा प्रतिदिन नियमित मिलेगी. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ ब्रज कुमार सिंह ने कहा कि वैकल्पिक तौर पर रोटेशन वाइज सभी पीएचसी से बारी-बारी एंबुलेंस की सेवा सदर अस्पताल द्वारा ली जायेगी. साथ ही सदर अस्पताल के एंबुलेंस की मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करा लिया जायेगा. इसकी प्रक्रिया जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




