सुषमा हुईं सर्वश्रेष्ठ साक्षर महिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत संकुल स्तरीय अक्षर मेले का आयोजन मंगलवार को बाइपास रोड स्थित आदर्श शिशु मध्य विद्यालय में किया गया. मेले का उद्घाटन केआरपी डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि अक्षर मेले में नवसाक्षर महिलाओं के अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है. […]
विज्ञापन
बक्सर : महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत संकुल स्तरीय अक्षर मेले का आयोजन मंगलवार को बाइपास रोड स्थित आदर्श शिशु मध्य विद्यालय में किया गया. मेले का उद्घाटन केआरपी डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि अक्षर मेले में नवसाक्षर महिलाओं के अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है.
मेले के माध्यम से नवसाक्षर महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक एवं सचेत किया जाता है. नवसाक्षर महिलाओं एवं बच्चों के बीच अंक पहचान, शब्द पहचान, नाम लिखो, वाक्य वाचन, रंगोली एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नवसाक्षर महिला सुषमा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. बच्चों के हिंदी एवं गणित जांच प्रतियोगिता में संदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, मेंहदी में कमलावती कुमारी एवं रंगोली में खुशबू कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक फूलेंद्र कुमार सिंह, कांग्रेस नेता सीताराम सिंह, प्रधानाध्यापक ऋतुरंजन सिन्हा, सुधीर सिन्हा, नीलम कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




