सोने-चांदी की दुकान में चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 1:54 AM (IST)
विज्ञापन

धनसोई : स्थानीय बाजार के जेवर व बर्तन के विक्रेता की दुकान का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोरों ने एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. जिस समय चोर घटना को अंजाम दे रहे होंगे, उस वक्त लोग गहरी नींद में सो रहे होंगे. ठंड के मौसम में चोर इस इलाके […]
विज्ञापन
धनसोई : स्थानीय बाजार के जेवर व बर्तन के विक्रेता की दुकान का ताला तोड़ कर सोमवार की रात चोरों ने एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. जिस समय चोर घटना को अंजाम दे रहे होंगे, उस वक्त लोग गहरी नींद में सो रहे होंगे. ठंड के मौसम में चोर इस इलाके में ज्यादा सक्रिय हो गये हैं.
पड़ोसियों के अनुसार रोज की तरह जितेंद्र शाम को दुकान बंद करके अपने घर चला गया. शटर तोड़ने की आवाज हुई, मगर रजाई में सोये रहने के कारण आलस से बाहर नहीं निकल सकें. लगाा की कुछ बाहर में गिरा होगा.
बता दें कि दुकान से चोर भारी सामान तक ले जाने में सफल रहें हैं. दुकान में रखी आलमारी को तोड़ कर आधा किलो चांदी का जेवर भी ले गये हैं. जितेंद्र सेठ के पिता रामसूरत सेठ ने धनसोई थाने में इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताते चले कि इससे पूर्व बन्नी बाजार में रविवार की रात गुड्डु वर्मा व भुनेश्वर सेठ की स्वर्ण दुकानों में चोरी की घटना हुई है.लगातार चोरी से क्षेत्र के सोना-चांदी दुकानदार डरे हुए हैं.
थाने में स्वर्ण दुकानदारों की हुई बैठक
धनसोई. धनसोई में लगातार हो रही सोना-चांदी की दुकानों में चोरी से निपटने के लिए धनसोई के सभी स्वर्ण कारोबारी एक बैठक थाना परिसर में की, जिसमें निर्णय लिया गया कि बाजार में रात्रि गस्ती में पुलिस के साथ चार व्यवसायी भी रहेंगे, ताकि भविष्य में दुकान में चोरी की घटना न हो सके़ फिलहाल चोरी की बढती घटना से पूरे बाजार के व्यवसायी परेशान हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




