राधा को छोड़, कृष्ण को उठा ले गये चोर

Published at :05 Jan 2016 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
राधा को छोड़, कृष्ण को उठा ले गये चोर

सोनवर्षा के गिरिधर बरांव में चोरों ने मंदिर से चुरायी मूर्ति डुमरांव़ : सोमवार को अनुमंडल के सोनवर्षा थाना अंतर्गत गिरिधर बरांव के राधाकृष्ण मंदिर से चोरों ने काले रंग के भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की चोरी कर ली़ इस मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बतायी जाती है़ चोरी की खबर मिलते […]

विज्ञापन

सोनवर्षा के गिरिधर बरांव में चोरों ने मंदिर से चुरायी मूर्ति

डुमरांव़ : सोमवार को अनुमंडल के सोनवर्षा थाना अंतर्गत गिरिधर बरांव के राधाकृष्ण मंदिर से चोरों ने काले रंग के भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की चोरी कर ली़ इस मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बतायी जाती है़

चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल बन गया़ इस बात की जानकारी मिलते ही डीएपी कमला पति सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है़

वहीं, यह खबर जब आग की तरह आस-पास के इलाकों में फैली, तो ग्रामीणों का हुजूम मंदिर पहुंच गया और राधा की मूर्ति के साथ लगे कृष्ण की मूर्ति को ना देख काफी मायूस हुए़ इस घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरिधर बरांव के बधार में सुशीला देवी के ठाकुरबाड़ी में यह मंदिर स्थित है़ मंदिर के पुजारी मिश्र जी ने बताया कि सुबह में जब पूजन को लेकर मंदिर के समीप आया, तो दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था़ अंदर देखे जाने पर भगवान कृष्ण की मूर्ति गायब थी. इसकी जानकारी तत्काल सोनवर्षा पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर मूर्ति चोरों के सुराग पाने में लग गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन