गिरिधर बरांव मंदिर से श्रीकृष्ण की मूर्ति चोरी

डुमरांव़ : सोमवार को अनुमंडल के सोनवर्षा थाना अंतर्गत गिरिधर बरांव के राधाकृष्ण मंदिर से चोरों ने काले रंग के भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की चोरी कर ली़ इस मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बतायी जाती है़ चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल बन गया़ इस बात […]
डुमरांव़ : सोमवार को अनुमंडल के सोनवर्षा थाना अंतर्गत गिरिधर बरांव के राधाकृष्ण मंदिर से चोरों ने काले रंग के भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की चोरी कर ली़ इस मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बतायी जाती है़ चोरी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी का माहौल बन गया़
इस बात की जानकारी मिलते ही डीएपी कमला पति सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है़ वहीं, यह खबर जब आग की तरह आस-पास के इलाकों में फैली, तो ग्रामीणों का हुजूम मंदिर पहुंच गया और राधा की मूर्ति के साथ लगे कृष्ण की मूर्ति को ना देख काफी मायूस हुए़ इस घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




