छात्रा ने हेडमास्टर के विरोध मुरार थाने में दिया आवेदन

Published at :05 Jan 2016 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा ने हेडमास्टर के विरोध मुरार थाने में दिया आवेदन

डुमरांव : मुरार थाना क्षेत्र मुरार हाइस्कूल के प्रधानाध्यापक पर इंटर की एक छात्रा ने परीक्षा फॉर्म में अधिक राशि मांगने व नहीं देने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए मुरार थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. वहीं, स्थानीय पुलिस इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है़ बताया जाता […]

विज्ञापन

डुमरांव : मुरार थाना क्षेत्र मुरार हाइस्कूल के प्रधानाध्यापक पर इंटर की एक छात्रा ने परीक्षा फॉर्म में अधिक राशि मांगने व नहीं देने पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए मुरार थाने में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया है. वहीं, स्थानीय पुलिस इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है़ बताया जाता है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर परीक्षा फॉर्म को लेकर विभाग द्वारा नौ सौ की राशि तय की गयी है़ जबकि इस विद्यालय के हेडमास्टर द्वारा 950 रुपये की राशि की वसूली की जा रही है़ छात्रा लक्ष्मीना कुमारी ने जब स्कूल में नौ सौ रुपये की राशि देकर फॉर्म लेने की बात कही,

तो हेडमास्टर द्वारा शेष पचास रुपये की मांग की गयी़ इस पर छात्रा ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से तो नौ रुपये ही लेने को कहा गया है, आप 950 रुपये क्यों ले रहे हैं़ इस पर प्रधानाध्यापक छात्रा पर बरस पड़े और गुस्से में आकर गाली देने लगे़ इस बात को लेकर छात्रा ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है़

वहीं, थानाध्यक्ष शमीम अंसारी ने बताया कि आवेदन के बाद मामले की छानबीन करने में पुलिस जुट गयी है. अगर मामला सही पाया जाता है, तो प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जायेगी़ वहीं, दूसरी ओर हेडमास्टर से इस मामले में पक्ष जानने की कोशिश की गयी, पर संपर्क नहीं हो पाया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन