पछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड, गरीब हलकान

Published at :20 Dec 2015 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
पछुआ हवा ने बढ़ायी ठंड, गरीब हलकान

बक्सर : केसठ/चौगाईं. ठंड के कारण प्रखंड में गरीबों का जीना मुहाल हो गया है. लोग किसी तरह घरों में पुआल व फटे कंबल से बदन को ढक कर इस कंपकंपाती ठंड को काट रहे हैं. वहीं, प्रखंड के किसी भी चौक-चौराहे पर सरकार द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है, जिसे लोग ताप […]

विज्ञापन

बक्सर : केसठ/चौगाईं. ठंड के कारण प्रखंड में गरीबों का जीना मुहाल हो गया है. लोग किसी तरह घरों में पुआल व फटे कंबल से बदन को ढक कर इस कंपकंपाती ठंड को काट रहे हैं. वहीं, प्रखंड के किसी भी चौक-चौराहे पर सरकार द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है, जिसे लोग ताप कर शरीर में गरमाहट पैदा कर सकें.

गांवों में रहनेवाले गरीब-गुरबे के बच्चे एवं बुजुर्गों को शामत आ गयी है. वहीं, ठंड को बढ़ाने में पछुआ हवा आग में घी के सामान काम कर रही है. शाम ढलते ही पछुआ हवा के कारण ठंड ज्यादा बढ़ जा रही है. केसठ व चौगाईं बाजार पर आये दिन शाम सात-आठ बजे तक लोगों की चहल कदमी दिखाई पड़ती है,

लेकिन इस समय सूर्य अस्त होते ही लोग घरों की ओर रवाना होने लगे हैं. सड़कें और गांवों की गलियां भी शाम छह बजे तक सुनसान हो जा रही हैं.

क्या कहते हैं सीओ
अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत ने बताया कि तापमान सात डिग्री तक जाने पर अलाव की व्यवस्था की जायेगी. उन्होंने बताया कि अलाव की व्यवस्था 25 दिसंबर के बाद की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन