बिचौलियों से सावधान रहें सीधे सरकार से जुड़ें : डीएम

Published at :20 Dec 2015 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
बिचौलियों से सावधान रहें सीधे सरकार से जुड़ें : डीएम

बक्सर : आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड की कैथहरकला पंचायत में शनिवार को पूरा जिला प्रशासन अपने कुनबे के साथ सुबह से तैनात रहा. योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं की जांच, जनता दरबार, चयनित लाभार्थियों के बीच लाभ बांटने और रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन सबों की जिला मुख्यालय […]

विज्ञापन

बक्सर : आपकी सरकार-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड की कैथहरकला पंचायत में शनिवार को पूरा जिला प्रशासन अपने कुनबे के साथ सुबह से तैनात रहा. योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं की जांच, जनता दरबार, चयनित लाभार्थियों के बीच लाभ बांटने और रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन सबों की जिला मुख्यालय में वापसी होगी.

इससे पूर्व सिमरी प्रखंड में पूरा जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के तहत दिन-रात गुजारा था. इस मौके पर जिले में बने पहले पंचायत सरकारी भवन का उद्घाटन भी किया गया. जिलाधिकारी रमण कुमार ने इस मौके पर कहा कि सुदूर गांव में प्रशासन का जाना और उनकी समस्याएं जानना और रात्रि विश्राम कर वहां की जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच जाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है.

उन्होंने कहा कि कैथर कला पंचायत में 30 जुलाई को ही यह कार्यक्रम निर्धारित था, मगर विधानसभा चुनाव के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था.

डीएम ने अपने संबोधन में जनता को बिचौलियों से सावधान रहने को कहा और कहा कि जनता सरकार और प्रशासन के अधिकारियों से सीधा संपर्क जोड़े. साथ ही उन्हें चिह्नित करके जनता जानकारी दे,
ताकि किसानों के हित में काम किया जा सके. लोग बच्चों को स्कूल भेंजे. पढ़ाई अगर नहीं होती है, तो उसके लिए दबाव बनाएं, अगर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता, तो उसकी सीधी शिकायत स्थानीय प्रशासन से करें और न्याय न मिलने पर जिला मुख्यालय में भी पहुंच कर अपनी बात रखें.
मौके पर एडीएम मो. एम सिद्दिकी, डीडीसी मोबिल अली अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी ओंकारनाथ सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी तौकीर अकरम, जिला कल्याण पदाधिकारी आरके त्रिपाठी, आइसीडीएस के रमेश कुमार ओझा, डीसीएलआर राजेश कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ बी सिंह समेत अन्य विभागों के जिला प्रभारी ने अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन