विभाग ने 30 बकायेदारों का कनेक्शन काटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : लंबे समय से बिजली बिल बकाया रखनेवालों पर विभाग ने अब कार्रवाई तेज कर दी है. विभाग के अधिकारी एक टीम बना कर शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर बकायेदारों का कनेक्शन काट रहे हैं, जिससे बकायेदारों में हड़कंप मचा गया है. गुरुवार को नगर के कोइरपुरवा मुहल्ला में 30 बकायेदारों का कनेक्शन […]
विज्ञापन
बक्सर : लंबे समय से बिजली बिल बकाया रखनेवालों पर विभाग ने अब कार्रवाई तेज कर दी है. विभाग के अधिकारी एक टीम बना कर शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर बकायेदारों का कनेक्शन काट रहे हैं, जिससे बकायेदारों में हड़कंप मचा गया है. गुरुवार को नगर के कोइरपुरवा मुहल्ला में 30 बकायेदारों का कनेक्शन काटा गया. बिजली विभाग के जेइ सचिन कुमार ने बताया कि कोइरपुरवा मुहल्ला में लगभग 8 माह से 30 लोगों ने बिजली बिल जमा नहीं किया था, जिसे लेकर गुरुवार को छापामारी कर सभी का कनेक्शन काट दिया गया है.
बता दें कि इसके पूर्व भी अंबेडकर चौक स्थित 10 दुकानों का कनेक्शन विभाग ने काट दिया. बकायेदारों पर विभाग की विशेष नजर है और आगे भी अभियान के तहत बकायेदारों का कनेक्शन काटने का काम चलता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




