बिजली नहीं, पर आता है बिल

धनसोई : जिले में विद्युत विभाग के आलाधिकारी व कर्मचारी अपनी सुस्त कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध हो चुके हैं. छोटी-मोटी फाॅल्ट को दुरुस्त करने में विभाग चार दिनों से एक सप्ताह का समय लगाता है. अगर किसी कारण ट्रांसफॉर्मर जल जाये, तो पूरे गांव में सप्ताह क्या, माह तक बल्ब नहीं जलेंगे. ऐसी ही है […]
धनसोई : जिले में विद्युत विभाग के आलाधिकारी व कर्मचारी अपनी सुस्त कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध हो चुके हैं. छोटी-मोटी फाॅल्ट को दुरुस्त करने में विभाग चार दिनों से एक सप्ताह का समय लगाता है.
अगर किसी कारण ट्रांसफॉर्मर जल जाये, तो पूरे गांव में सप्ताह क्या, माह तक बल्ब नहीं जलेंगे. ऐसी ही है बिजली विभाग की कार्यशैली. इतना ही नहीं, चार माह से ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है, फिर भी विभाग बिजली बिल भेजने में जरा भी कोताही नहीं बरता रहा है. हालांकि इससे समहुता के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है.
उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार माह पहले ट्रांसर्फामर जलने की लिखित आवेदन विभाग के जेई व ग्रामीण एसडीओ को दिया गया, जिसमें समहुता गांव महादलित टोला के साठ तथा मध्य गांव के 90 उपभोक्ताओं ने हस्ताक्षर किया था.
आवेदन में कहा गया था कि 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लोड अधिक होने के कारण जल गया है. इसे शीघ्र बदलने की आवश्यकता है, लेकिन चार माह बीतने के बाद भी विभाग के द्वारा कोई पहल नहीं की गयी. साथ ही ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद भी दो माह का बिल थमा दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




