छापेमारी में चार कपड़ा चोर गिरफ्तार, सरगना फरार

Published at :22 Nov 2015 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में चार कपड़ा चोर गिरफ्तार, सरगना फरार

बक्सर : विगत दिनों हुई चोरी की घटना को लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल के नेतृत्व में छापेमारी की गयी, जिसमें चोरी के सामान के अलावे चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. डीएसपी शैशव यादव ने नगर थाना में पत्रकारों को बताया कि गोल्डेन ट्रांसपोर्ट से रेकी के […]

विज्ञापन

बक्सर : विगत दिनों हुई चोरी की घटना को लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल के नेतृत्व में छापेमारी की गयी, जिसमें चोरी के सामान के अलावे चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. डीएसपी शैशव यादव ने नगर थाना में पत्रकारों को बताया कि गोल्डेन ट्रांसपोर्ट से रेकी के बाद चोरी हुई,

जिसे दुकानों पर सामान को बेच दिया गया. डीएसपी ने कहा कि शंका के आधार पर दो बच्चों को पकड़ा गया, जो निरंजन कुमार उम्र 14 साल और विकास कुमार 10 साल, दोनों खलासी मुहल्ले के निवासी हैं. दोनों ने चोरी के सामान को हीरा कुमार उर्फ संदीप 20 वर्ष, पंकज कुमार वर्मा उम्र 24 वर्ष जो बड़की सारिमपुर के निवासी को बेच दिये थे. चोरी करनेवाले दोनों बच्चों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी की, तो चोरी का सामान बरामद कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन