सरकारी लापरवाही का नमूना

डुमरांव : सन् 2009 में दिल्ली से पशुओं के लिए 10 लाख की राशि से पशुचारा ईंट मशीन हरियाणा फाॅर्म स्थित पशु प्रजनन प्रक्षेत्र में लगायी गयी थी. इस मशीन को राजस्व में वृद्धि करने को लेकर स्थापित किया गया था. लेकिन, उच्च अधिकारियों की उदासीनता के कारण पशु प्रजनन प्रक्षेत्र पहुंची मशीन बदहाल पड़ी […]
डुमरांव : सन् 2009 में दिल्ली से पशुओं के लिए 10 लाख की राशि से पशुचारा ईंट मशीन हरियाणा फाॅर्म स्थित पशु प्रजनन प्रक्षेत्र में लगायी गयी थी. इस मशीन को राजस्व में वृद्धि करने को लेकर स्थापित किया गया था. लेकिन, उच्च अधिकारियों की उदासीनता के कारण पशु प्रजनन प्रक्षेत्र पहुंची मशीन बदहाल पड़ी है़
मशीन चलाने के लिए कर्मचारी को प्रशिक्षण देना था. मशीन चलाने को लेकर 25 हार्स का ट्रांसफाॅर्मर लगाना था़ इसके लिए मशीन आने के साथ विभाग ने बिजली विभाग को ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए आवेदन भी दे दिया था, लेेकिन दिन गुजरते चले गये, पर बिजली की रोशनी नहीं पहुंची़ आज इसके चलते लाखों रुपये की मशीन शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




