मौसम का बदला मिजाज हल्की बारिश ने बढ़ायी ठंड

आरा : बुधवार को रात्रि में हुई हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया. गुरुवार को दिन भर आकाश में बादल छाये रहे. तेज हवा ने लोगों को ठंड का एहसास कराया. शाम में भी तेज हवा से ठंड में बढ़ोतरी हुई और गरम कपड़े लोग निकाल कर पहनने शुरू कर दिये. सड़को पर […]
आरा : बुधवार को रात्रि में हुई हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया. गुरुवार को दिन भर आकाश में बादल छाये रहे. तेज हवा ने लोगों को ठंड का एहसास कराया. शाम में भी तेज हवा से ठंड में बढ़ोतरी हुई और गरम कपड़े लोग निकाल कर पहनने शुरू कर दिये. सड़को पर कई लोग हाफ जैकेट, ट्रैक सूट पहन कर निकले.
लोगों ने छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर तक पहना दिया. चिकित्सकों की मानें, तो बच्चों को अगर इससे नहीं बचाया गया, तो बच्चे वायरल फिवर का शिकार हो सकते हैं. इसलिए बच्चों को ठंड की शुरू आती दौर में ही बचा कर रखना चाहिए. कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक सह वैज्ञानिक पीके द्विवेदी ने बताया कि मौसम में विक्षोभ के कारण ऐसी स्थिति हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




