नमकीन बनानेवाली फैक्टरी में लगी आग

Published at :25 Aug 2015 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
नमकीन बनानेवाली फैक्टरी में लगी आग

बक्सर : मित्रलोक कॉलोनी में नमकीन बनानेवाली फैक्टरी शिव शक्ति उद्योग में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी, जिससे लाखों का सामान जल कर राख हो गया.कच्‍चा माल, रैपर, रिफाइन, बेसन समेत पैकिंग करनेवाली मशीन व अन्य मशीनें भी जल कर बरबाद हो गयीं. इस घटना से फैक्टरी को करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति का […]

विज्ञापन
बक्सर : मित्रलोक कॉलोनी में नमकीन बनानेवाली फैक्टरी शिव शक्ति उद्योग में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी, जिससे लाखों का सामान जल कर राख हो गया.कच्‍चा माल, रैपर, रिफाइन, बेसन समेत पैकिंग करनेवाली मशीन व अन्य मशीनें भी जल कर बरबाद हो गयीं. इस घटना से फैक्टरी को करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.
आग सुबह तीन बजे के आसपास लगी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग जुट कर किसी तरह आग पर काबू पाये. पैक किया हुआ मूंग दाल, भुंजिया, बेदाम, नवरत्न आदि के पैकेट भी जल कर राख हो गये. फैक्टरी के मालिक नरेंद्र कुमार मिश्र उर्फ बजरंगी मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन