कोर्ट में लाया गया 10 क्विंटल गांजा

Published at :21 Aug 2015 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट में लाया गया 10 क्विंटल गांजा

बक्सर, कोर्ट : बक्सर व्यवहार न्यायालय में कृष्णाब्रह्म थाना से 10 क्विंटल गांजा लाया गया. वर्ष 2013 में कठार गांव में पुलिस द्वारा छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की गयी थी. जब लगभग 10 क्विंटल गांजे के अलावे आठ लाख रुपये नकद बरामद किया गया था. उक्त छापेमारी शिवजी साह एवं संतोष सिंह के घर […]

विज्ञापन

बक्सर, कोर्ट : बक्सर व्यवहार न्यायालय में कृष्णाब्रह्म थाना से 10 क्विंटल गांजा लाया गया. वर्ष 2013 में कठार गांव में पुलिस द्वारा छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की गयी थी.

जब लगभग 10 क्विंटल गांजे के अलावे आठ लाख रुपये नकद बरामद किया गया था. उक्त छापेमारी शिवजी साह एवं संतोष सिंह के घर पर की गयी थी. बाद में पुलिस ने इस तस्करी में भागलपुर, कटिहार, मसाढ़ तथा बलिहार आदि गांवों तक तस्करी का तार का परदाफाश किया था. इसको लेकर कृष्णाब्रह्म थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

गौरतलब हो कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत के आधार पर पुलिस ने बरामद किये गये गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी थी. न्यायालय द्वारा अब मुकदमे की प्रक्रिया शुरू की गयी है, जिसके तहत मालखाने से निकाल कर गांजे को साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए न्यायालय में लाया गया. गुरुवार की पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ट्रैक्टर पर लाद कर गांजे को न्यायालय में लाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन