गांव छोड़ कर आये शहर में, पर यहां भी है पानी

Published at :21 Aug 2015 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
गांव छोड़ कर आये शहर में, पर यहां भी है पानी

बक्सर : नगर के वार्ड नंबर 32 स्थित नयी बस्ती काली नगर के लोग जलजमाव की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. बस्ती के दो सौ घरों में रहनेवाली लगभग 15 सौ की आबादी बुरी तरह त्रस्त है. बस्ती में जानेवाला कोइरपुरवा ढलाई रोड से पानी टंकी के पास से गुजरनेवाला कच्ची मार्ग […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर के वार्ड नंबर 32 स्थित नयी बस्ती काली नगर के लोग जलजमाव की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. बस्ती के दो सौ घरों में रहनेवाली लगभग 15 सौ की आबादी बुरी तरह त्रस्त है. बस्ती में जानेवाला कोइरपुरवा ढलाई रोड से पानी टंकी के पास से गुजरनेवाला कच्ची मार्ग पानी में डूब गया है.

इसी मार्ग से पढ़नेवाले बच्चे गुजरते हैं वे आने-जाने के क्रम में फिसल कर प्रति दिन गिर जाते हैं. लोग अपने घरों से ज्यादा जरूरी होने पर ही निकल रहे हैं. पानी में गंध की वजह से लोगों के पैर की अंगुलियां सड़न लगीं हैं.

क्या है समस्या : नगर के कोइरपुरवा मुहल्ला, खलासी मुहल्ला, सोहनीपट्टी स्थित महिपाल पोखरा तक का पानी आकर नयी बस्ती कालीवाले के निचले इलाके में जमा होता है. इससे काली मंदिर इलाके के करीब दो सौ घरों के बाहर-बाहर जलजमाव हो गया और बाढ़ सा दृश्य दिख रहा है. एक तरफ बाइपास रोड ऊंचे होने की वजह से जल निकासी की व्यवस्था नहीं है.

फैल सकती है बीमारी : नगर के कई मुहल्लों का वर्षा का पानी बह कर काली नगर में ही जमा होता है. पानी के साथ ही गंदगी भी आ कर जम गया है, जो सड़ कर अब बदबू दे रहा है तथा पानी का रंग भी काला पड़ गया है. अब इस इलाके के पानी का निकास यदि नहीं होता है, तो महामारी की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इससे श्वास संबंधी बीमारी के साथ डायरिया, मलेरिया आदि की बीमारी की संभावना बढ़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन