चलती ट्रेन में युवती पर शरारती तत्वों ने कसीं फब्तियां
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Aug 2015 11:37 PM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : बक्सर-आरा रेलखंड के डुमरांव स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में एक युवती पर कुछ शरारती तत्वों ने फब्तियां कसी, जिस पर युवती ने विरोध किया और रेल पुलिस के निष्क्रियता पर अपना गुस्सा जाहिर किया. सूत्रों के मुताबिक पटना से बक्सर आ रही 3133 अप अपर इंडिया एक्सप्रेस में एक युवती सवार थी, […]
विज्ञापन
बक्सर : बक्सर-आरा रेलखंड के डुमरांव स्टेशन के समीप चलती ट्रेन में एक युवती पर कुछ शरारती तत्वों ने फब्तियां कसी, जिस पर युवती ने विरोध किया और रेल पुलिस के निष्क्रियता पर अपना गुस्सा जाहिर किया.
सूत्रों के मुताबिक पटना से बक्सर आ रही 3133 अप अपर इंडिया एक्सप्रेस में एक युवती सवार थी, तभी कुछ शरारती तत्वों ने फब्तियां कसनी शुरू कर दी. इसे लेकर युवती भड़क गयी और ट्रेन में हो हल्ला मचाने लगी. इसी बीच शरारती तत्व चुपके से खिसक गये.
हालांकि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. वहीं इस घटना से ट्रेन में बैठे यात्रियों ने युवकों से निबटने के लिए कुछ नहीं किया, जिससे युवती और गुस्से में दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










