दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में लगी आग, अफरा-तफरी

Published at :04 Aug 2015 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस में लगी आग, अफरा-तफरी

बक्सर : हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के एस-11 डिब्बे में अचानक सिकरिया हॉल्ट के पास आग लग गयी. आग लगते ही ट्रेन में सफर कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गयी और सभी यात्री कूद कर ट्रेन से बाहर निकल आये. गाड़ी सिकरिया हॉल्ट पर दो घंटे से अधिक रुकी रही और […]

विज्ञापन

बक्सर : हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के एस-11 डिब्बे में अचानक सिकरिया हॉल्ट के पास आग लग गयी. आग लगते ही ट्रेन में सफर कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गयी और सभी यात्री कूद कर ट्रेन से बाहर निकल आये.

गाड़ी सिकरिया हॉल्ट पर दो घंटे से अधिक रुकी रही और जिससे अप लाइन पर रेलवे का परिचालन ठप पड़ गया. दो घंटे बाद भी रेलवे की ओर से कोई सहायता टीम नहीं पहुंची, मगर एसी कोच में सुरक्षा के लिए रखे गये अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया गया.इसी ट्रेन से दिल्ली जा रहे पटना के गौतम सिंह ने बताया कि जिस समय आग लगी.

लोगों ने देखा, तो उस समय गाड़ी सिकरिया हॉल्ट पर रोक दी गयी थी. चक्के ब्रेक के पास आग लगी जो धीरे-धीरे फैलने लगी, जिससे अफरातफरी मच गयी. यात्रियों की सजगता के कारण आग पर काबू पा लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन