दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग,गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2015 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : दहशत फैलाने के लिए शनिवार की रात्रि नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित महावीर स्थान के पास फायरिंग की गयी. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राज बिंदु प्रसाद ने बताया कि […]
विज्ञापन
बक्सर : दहशत फैलाने के लिए शनिवार की रात्रि नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित महावीर स्थान के पास फायरिंग की गयी. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर युवक को गिरफ्तार कर लिया.
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राज बिंदु प्रसाद ने बताया कि अपराधी प्रवृत्ति का युवक योगेश राय सदर प्रखंड के बोख्सा गांव का निवासी है. रात्रि में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की. पुलिस ने इसके पास एक पिस्टल भी बरामद किया है. रविवार को पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










