चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

Published at :06 Jul 2015 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

राधाचरण सेठ के समर्थकों ने जनसंपर्क में झोंकी ताकत बक्सर/ब्रह्मपुर/राजपुर/डुमरांव : विधान परिषद चुनाव का प्रचार प्रसार का काम रविवार को संपन्न हो गया. इस दौरान सभी दलों के प्रत्याशियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिन भर जबरदस्त चुनाव-प्रचार किया. भोजपुर सह बक्सर के महा गंठबंधन के उम्मीदवार राधाचरण सेठ के पक्ष में […]

विज्ञापन
राधाचरण सेठ के समर्थकों ने जनसंपर्क में झोंकी ताकत
बक्सर/ब्रह्मपुर/राजपुर/डुमरांव : विधान परिषद चुनाव का प्रचार प्रसार का काम रविवार को संपन्न हो गया. इस दौरान सभी दलों के प्रत्याशियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिन भर जबरदस्त चुनाव-प्रचार किया.
भोजपुर सह बक्सर के महा गंठबंधन के उम्मीदवार राधाचरण सेठ के पक्ष में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में दिन भर चुनाव प्रचार किया और राधाचरण सेठ को वोट देने की अपील की. बक्सर जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल किशोर राजू ने डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर गंठबंधन के प्रत्याशी राधा चरण सेठ के लिए वोट मांगा. उनके साथ विनोधर ओझा, मंटू श्रीवास्तव, सुभाष ओझा, विपुल मिश्र, दयानंद शर्मा, राजू गुप्ता, आदित्य पांडेय आदि शामिल थे.
वहीं, प्रदेश कांग्रेस के सचिव कामेश्वर पांडेय, विनय सिंह, मंटू तिवारी, राम प्रसन्न द्विवेदी आदि ने रामपुर पंचायत, नागपुर पंचायत,मगरांव, पलिया और डिहरी में वोटरों से संपर्क कर महा गंठबंधन के प्रत्याशी राधाचरण सेठ को विजयी बनाने की अपील की. ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में प्रखंड के तेरह पंचायतों के मुखिया, बीडीसी एवं वार्ड सदस्यों ने सम्मेलन में भाग लेकर श्री सेठ को समर्थन देने और जिताने का संकल्प लिया. इस मौके पर रोहित ओझा, विंध्याचल शाही, मीलू चौधरी, संतोष यादव, विसजर्न पासवान, हरिकेश यादव, ब्रह्मपुर प्रमुख दीपक कुमार, मुखिया रामाशीष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भदवर, बराढ़ी, एकरासी, बगेन, कैथी, रघुनाथपुर, ब्रह्मपुर, नैनीजोर, जवही दियर, चक्की, महुआर, चंद्रपुरा, देवकुली, निमेज आदि पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से मिल कर समाजसेवी श्री राधाचरण सेठ को विजयी बनाने की अपील की.
राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थित उम्मीदवार राधाचरण साह के पक्ष में वोट मांगने के लिए क्षेत्र के राजपुर, तियरा अकबरपुर, खीरी, रसेन के पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात कर राधाचरण साह को मत देने का अनुरोध किया़ इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव कामेश्वर पांडेय,पूर्व जिला सचिव संजय पांडेय, वीरेंद्र राम, मीनू चौबे मौजूद थे.
बक्सर/डुमरांव : राजग गंठबंधन के प्रत्याशी हुलास पांडेय ने रालोसपा के सांसद व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान किया और पंचायतों के प्रतिनिधियों से चुनाव में अपना वोट देने की अपील की.
दूसरी तरफ लोजपा के नेताओं ने लोजपा की जिलाध्यक्ष जानकी साहनी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चला कर पहली वरीयता का वोट देने की अपील की. भारतीय जनता पार्टी अतिपिछड़ा वर्ग मंच के आदित्य चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राम जी राणा, पप्पू चौधरी, लालधारी बिंद, राम सिंगासन राय के नेतृत्व में विधान परिषद चुनाव में राजग गंठबंधन के प्रत्याशी हुलास पांडेय को विजयी बनाने के लिए चौसा, बक्सर ग्रामीण, डुमरांव, चौगाईं, केसठ व नावानगर प्रखंड के कई क्षेत्रों का दौरा किया और हुलास पांडेय को जिताने का लोगों से वादा लिया.
विकास कार्यो और वोटरों के सम्मान के लिए कृत संकल्पित रहूंगा : हुलास : बक्सर. राजग गंठबंधन के प्रत्याशी हुलास पांडेय ने कहा कि उन्हें जनप्रतिनिधियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है और जिस तरह वोटरों में उनके प्रति उत्साह है. बातचीत में श्री पांडेय ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को मान-सम्मान दिलाने और पंचायती राज में उन्हें व्यापक अधिकार दिलाने के लिए वे कृत संकल्प हैं और यह बात हर वोटर के दिल में है, जिसके कारण उन्हें उत्साह के साथ लोग समर्थन दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बक्सर और भोजपुर दोनों जिलों में उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में काफी कार्य किया है. जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उन सारे विकास कार्यो में पूरी गुणवत्ता व मानक का ख्याल रखा गया है, जिसके कारण जनता के बीच एक अलग संदेश गया है. इसका भी लाभ उन्हें, इस वर्ष के चुनाव में मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि आम तौर पर विकास कार्यो में जो कमीशनखोरी होती है, उससे ही विकास के काम घटिया होते हैं, मगर मैंने अपने पिछले कार्यकाल में इन सब चीजों को कभी तरजीह नहीं दी, जिससे जनता उनके काम और वोटर उनके मान सम्मान का ख्याल रख रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन